केंद्रीय विद्यालय शेखुपुर, बदायूं में आज राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 14 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर पुस्तकालय में विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
उद्घाटन के बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराते हुए विभिन्न पुस्तकों का रुचिपूर्वक अवलोकन किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने ऐसी गतिविधियों को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
No comments:
Post a Comment